BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2023, 12:06 pm
BIG NEWS : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना प्रदेश का सौभाग्य- मुख्यमंत्री चौहान, योग से 25 करोड़ लोगों को जोड़ा जाएगा- केन्द्रीय मंत्री सोनोवाल, सीएम ने की 21 जून के राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी का अवसर मिला है। जबलपुर में होने वाले इस कार्यक्रम की व्यापक स्तर पर तैयारियाँ जारी हैं। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय, श्री रामचंद्र मिशन हार्ट फुलनेस संस्थान, जन अभियान परिषद और योग आयोग के सहयोग से प्रदेश की सभी शालाओं, वार्ड, ग्राम और योग को समर्पित संस्थाओं को योग दिवस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग की थीम पर हो रहे इस कार्यक्रम से जन-जन को योग की सकारात्मकता से जुड़ने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री चौहान, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-21 जून को जबलपुर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की निवास कार्यालय में समीक्षा कर रहे थे।

केन्द्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि कार्यक्रम से 25 करोड़ लोगों को जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में योग को मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के प्रयास व्यापक स्तर पर जारी हैं। जन-भागीदारी को प्रोत्साहित कर योग को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। इस दिशा में मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में योग के विस्तार के लिए हुए कार्य सराहनीय हैं। जन-जन योग को आत्मसात करें, इसके लिए सूचना, शिक्षा और संचार की गतिविधियों का अधिक से अधिक विस्तार जरूरी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले योग कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

बताया गया कि मुख्य कार्यक्रम जबलपुर के गैरिसन ग्राउण्ड में सुबह 6 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल की सहभागिता प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रिकार्डेड संदेश प्रसारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान, केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी शामिल होंगे। प्रदेश के सभी पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थल, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में पतंजलि योग पीठ, आर्ट ऑफ लिविंग सहित अनेक योग संस्थाएँ शामिल होंगी। केन्द्र शासन द्वारा जारी योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास होगा।

आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे, अध्यक्ष मध्यप्रदेश योग आयोग वेदप्रकाश शर्मा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव आयुष सोनाली वायंगणकर उपस्थित थे। मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष जितेन्द्र जामदार जबलपुर से वर्चुअली शामिल हुए। कलेक्टर जबलपुर ने तैयारियों की जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE