धार। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना के पालन में तथा प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार शर्मा, के निर्देशन एवं सचिव उमेश कुमार सोनी के मार्गदर्शन में 5 से 11 जून तक विशेष पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन सप्ताह अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों तथा सामुदायिक क्षेत्रों में साक्षरता शिविरों तथा कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस सेे ग्राम पंचायत नवासा में पी.एल.व्ही. इरफान खान एवं जुल्फीकार अहमद के समन्वय तथा नवीन पी.एल.व्ही. संजय उपाध्याय एवं पवन राठौर के सहयोग से बदनावर, घाटाबिल्लौद, सागौरकुटी तथा ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा में पी.एल.व्ही. शकील मोहम्मद के माध्यम से आयोजित किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी मुकेश कौशल द्वारा जानकारी दी गई कि प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विशेष सप्ताह का आयोजन किया जाता है, जिसके अंतर्गत जन-सामान्य तक पर्यावरण, प्रकृति, जल, जंगल, जमीन के महत्व तथा उनकी उपयोगिता का प्रचार-प्रसार किया जाता है। उक्त अभियान प्राधिकरण की ‘‘पंच-ज योजना’’ अंतर्गत संचालित किया जाता है, जिसके तहत् जलाषयों की साफ-सफाई, पौधा-रोपण भी शामिल किया जाता है। विगत वर्ष इस अभियान के तहत धार शहर की प्राचीन बावडियों की साफ-सफाई की गई एवं लगभग 500 विभिन्न प्रजातियों के पौधे का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त श्रोतागणों को कम से कम 02 पौधे लगाये जाकर उनका संरक्षण-संवर्धन किये जाने तथा हमारे आस-पास की प्रकृति, पर्यावरण का संरक्षण किये जाने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन पैरालिगल वॉलेटियर्स शकील मोहम्मद द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन ज्ञानपुरा पंचायत सरपंच जीवन निमामा द्वारा किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।