खरगोन। 7 जून से 14 जून तक जिला मुख्यालय परिसर के प्रशिक्षण केन्द्र पर गुरूवार को सिकल सेल एनिमिया जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण आईसीएमआर राष्ट्रीय जनजाति स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान जबलपुर द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण जिले के स्वास्थ्य प्रदाता मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ, महिला पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया। प्रशिक्षण अंतर्गत सिकल सेल एनिमिया क्या है, उसके लक्षण, उपचार, जॉच, कैसे, कब, कहॉ करवाना है आदि की सलाह एवं व्यवहार परिवर्तन के लिए परामर्श, जागरूकता आदि बातों से प्रशिक्षित किया गया। जिले मंे सिकल सेल एनिमिया के प्रशिक्षण मंे जबलपुर के प्रशिक्षक एकता कोतपल्लीवार हेल्थ असिस्टेंट, राहुल भलावे, अनुश्री जैन, अमन वासनिक लेब टेक्नीशियन द्वारा उपस्थित स्वास्थ्य प्रदाता समुह को प्रशिक्षण दिया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।