खरगोन। प्रदेश के कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनान्तर्गत आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा तथा 10 जून के कार्यक्रम को लेकर गूगल मीट के माध्यम से तैयारियो की समीक्षा की। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि 10 जून के ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिकारी और जनप्रतिनिधि व्यवस्थाओं में जुट जाएं। जो भी नवाचार कर सकते है करें। जिले की हर एक बहना का हम सम्मान करते है। कुछ स्थानों पर जनप्रतिनिधि तो रहेंगे ही इसके अलावा गांवों में किसी बुजुर्ग बहना को 10 जून के कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का अवसर दिया जाए। उनकी अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होना सौभाग्य का विषय है। गूगल मीट में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा जिले में विशेष ग्राम सभा तथा 10 जून के कार्यक्रम की रूपरेखा के सम्बंध में जानकारी दी। विशेष ग्राम सभा और 10 जून के कार्यक्रम की तैयारी और निगरानी के लिए जिला व जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी दायित्व सौंपे गए है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।