BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2023, 1:38 pm
BIG NEWS : परिवहन विभाग की टीम और विभिन्न स्था‍नों पर वाहनों की चेकिंग, जब बिना परमिट और ओवरलोड मिले ये दो वाहन तो की बड़ी कार्रवाई, वसूला इतने हजार का जुर्माना, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आज शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ओवरनाइट चलने वाली बसों में दो ड्राइवर की अनिवार्यता और बसों के फिटनेस के भौतिक सत्यापन की विशेष चेकिंग की गई। विभिन्न वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 95 हजार 600 रूपये का राजस्व वसूल किया गया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों सहित अन्य वाहनों की विशेष चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर 70 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। 300 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली एवं ओवरनाइट चलने वाली बसों में दो ड्राइवर की अनिवार्यता और बसों के फिटनेस के भौतिक सत्यापन की विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान एक मालवाहक वाहन बिना परमिट और एक मालवाहक वाहन ओवरलोड पाया गया, जिन्हें जब्त किया गया। चेकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, पीयूसी, मोटरयान कर प्रमाण आदि दस्तावेज चेक किये गए। क्षमता से अधिक सवारी, तेज गति से वाहन चलाने, परमिट शर्ताे का उल्लंघन, वाहन चलाते समय चालक द्वारा मोबाइल पर बात करने, प्रेशर हॉर्न, आदि की भी जाँच की गई। विभिन्न वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 95 हजार 600 रूपये का राजस्व वसूल किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE