इन्दौर। जिले में लाड़ली बहना योजना को लेकर उमंग और उत्साह का चहुओंर माहौल दिखाई दे रहा है। जगह-जगह अपनी खुशियों का इजहार करते हुए महिलाएं गीत-संगीत, नृत्य आदि के माध्यमों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त कर रही है। एक योजना से मध्य प्रदेश के गाँवों में बहुत कुछ बदल रहा है यह गाँव-गाँव मनाए जा रहे उत्सव से दिखाई दे रहा है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री जी को आभार व्यक्त करते हुए कुछ गीत भी बना लिए हैं और अपने गायन में लाड़ली बहना योजना को शामिल भी कर लिया है। कभी कभी कुछ निर्णय समाज में बड़े बदलाव का का कारण बनते हैं, लाड़ली बहना योजना भी उसमें से एक प्रतीत हो रही है। लोकगीत के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए इन्दौर ज़िले के देपालपुर तहसील के ग्राम बहिरामपुर की लाड़ली बहनाओं ने खुब जोर-शौर से गीत गाये।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।