पिपलिया मंडी। नगर परिषद पिपलिया मंडी के वार्ड क्रमांक 15 में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद विष्णु बाला कराड़ा, सांसद प्रतिनिधि दिलीप गोयल नगर भाजपा अध्यक्ष अशोक शर्मा भाजपा नेता जितेंद्र जैन आदि के सानिध्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना योजना का शुभकामना संदेश के साथ स्वीकृति पत्रक वितरित किए।
इस अवसर पर लाडली बहना के पात्र हितग्राही मंजू मेघवाल कृष्णा कुंवर भारती पोरवाल ममता कुंवर मीना देवी राठौर अलका कुंवर अफसाना खान गंगा को गोस्वामी शहजाद बी आदि लाडली बहना उपस्थित थी।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दिलीप गोयल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शुभकामना संदेश सुनाया व बहनों से कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता प्रदेश के वित्त मंत्री एवं विकास पुरुष जगदीश देवड़ा आदि ने मिलकर प्रदेश में विभिन्न योजनाएं चलाई है जिसका लाभ आज महिलाओं को मिल रहा है। 10 तारीख को प्रदेश की बहनों के खाते में 1000 रूपए माह के रूप में जमा होंगे।
इस अवसर पर संचालन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललिता राठौर ने किया एवं आभार आंगनवाड़ी सहायिका लीलावती यादव ने माना।