नीमच। शासन के निर्देशानुसार जिले में 12 से 18 जून तक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम पंचायत धामनिया में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विधायक सखलेचा ने कहा कि सरकार के पिछले 12 वर्ष जनकल्याण और विकास कार्यों को समर्पित रहे हैं। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की गईं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभ हेतु कुल 63 आवेदन प्राप्त किए गए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।