BREAKING NEWS
BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<     KHABAR : बैंक मित्रों का हल्ला बोल, प्रदेशभर से.. <<     BIG NEWS : गणेश उत्सव की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं.. <<     KHABAR : टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन.. <<     KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 7:35 pm
REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करें, समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर चंद्रा ने दिए अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं सहित सभी विभागीय मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नीमच जिले को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी 5 जुलाई तक मिशन मोड में कार्य कर विभागीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विभागवार प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस. कलेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने स्वरोजगार एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गत वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों के अनुरूप अधिक से अधिक प्रकरण तैयार कर 30 जून तक बैंकों में प्रस्तुत किए जाएं तथा उनकी स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित कराया जाए।

बैठक में खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम, डीडीए एवं एआरसीएस अधिकारियों को उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं का नियमित निरीक्षण कर स्टॉक की जांच करने तथा कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित दरों पर ही खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराए जाएं और समितियों में पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा कलेक्टर ने जिले के रिसॉर्ट, होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज गार्डनों का जनसुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही हाल ही में अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE