नीमच। हवाई पट्टी के विस्तार से नीमच विकास की नई उड़ान भरेगा। यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने नीमच स्थित हवाई पट्टी पर बाउंड्रीवाल और डामरीकरण व नवीन हवाई पट्टी विस्तार की कुल 7 करोड़ 18 लाख की लागत के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कही।
इस अवसर पर विधायक परिहार ने कहा कि इसके विस्तार और सौन्दर्यकरण से नीमच विकास की गति में एक नया अध्याय जुड़ेगा। मध्य प्रदेश की सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा शहर विकास में अनेकों कार्य क्षेत्र में करवाए हैं।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमन्त हरित, मण्डल अध्यक्ष मोहन राणावत, संतोष चोपड़ा, नारायण खंडेलवाल, मनोहर सिंह सोलंकी, सुरेश नागदा, कोकु शर्मा, ऊदल प्रसाद, प्रतापसिंह शक्तावत सहित ग्रामीणजन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभम शर्मा ने एवं आभार किशोर दास बैरागी ने व्यक्त किया।