BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2023, 3:03 pm
BIG NEWS : कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न, फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में दी गई जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

रायसेन। फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। 

कलेक्टर दुबे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार 01 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि को दृष्टिगत रखते हुए फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। जिसमें 01 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि के अनुसार पंजीयन से शेष रहे मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु पुनरीक्षण होना है। कलेक्टर दुबे ने बताया कि पुनरीक्षण गतिविधियां दो भागों में पूर्ण की जाएगीं, जिससे निर्वाचक नामावली बन सके। उन्होंने एक अक्टूबर के मान से निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने हेतु द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि बीएलओ द्वारा 25 मई से 23 जून 2023 तक घर-घर जाकर सत्यापन किया जाना है। इसके पश्चात मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण/पुनर्व्यवस्था, नामावली/इपिक में विसंगतियों को दूर करना, आवश्यक होने पर निर्वाचक नामावली में धुंधली, खराब गुणवत्ता और विनिर्देषन तथा गैर मानवीय छवियों को प्रति स्थापित करके अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीरों को सुनिष्चित करने हेतु छवि गुणवत्ता में सुधार की अवधि 24 जून से 24 जुलाई 2023 तक निर्धारित की गई है। इसके साथ ही खण्ड/भागों की पुनर्रचना और मतदान केन्द्रों के खण्ड/भाग की सीमाओं के स्थान के प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप देना तथा मतदान केन्द्रों की सूची का अनुमोदन प्राप्त करना एवं कंट्रोल टेबल को अद्यतन करने का कार्य भी 24 जून से 24 जुलाई 2023 तक की अवधि में किया जाएगा। आयोग के निर्देषानुसार प्रारूप 1-8 की तैयारी, एक अक्टूबर के संदर्भ में पूरक और एकीकृत ड्राफ्ट रोल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक तैयार किया जाएगा। 

बैठक में अपर कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी वृंदावन सिंह ने पुनरीक्षण गतिविधियां के संबंध में अवगत कराया कि आयोग के निर्देषानुसार एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाषन 02 अगस्त को, दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 02 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक निर्धारित है। विषेष कैम्प 12 अगस्त, 13 अगस्त, 19 अगस्त तथा 20 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। दावें और आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर तक किया जाएगा। नामावली के हेल्थ पैरामीटर को जांचना और अंतिम प्रकाषन के लिए आयोग के अनुमति प्राप्त करने तथा डाटाबेस को अपडेट करना, परिषिष्टों को मुद्रित करने की अवधि 29 सितम्बर निर्धारित है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाषन 04 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE