बडवानी। दिव्यांगता एक शारीरिक विकृति है, परन्तु दिव्यांगजन इसे अपनी मजबूरी नही बल्कि ताकत बनाकर जीवन में आगे बढे़ । वैसे भी दिव्यांगजनो को ईश्वर ने किसी ने किसी फील्ड में विशेष रूप से कौशल प्रदान किया है। अतः दिव्यांगजन अपने कौशल व सहायक उपकरणो की मददसे स्वयं को मजबूत बनाकर निरन्तर आगे बढे़ व सफलता प्राप्त करें । प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने उक्त बाते गुरूवार को जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही । इस कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद, सहायक कमिश्नर सुनिल, एलिम्को उज्जैन के बद्रीलाल साकेत सहित दिव्यांगजन उपस्थित थे । इन उपकरणो का किया गया वितरण कार्यक्रम के दौरान 01 से 06 मई तक एलिम्को उज्जैन की टीम द्वारा लगाये गये शिविरो में चयनित दिव्यांगजनो को उपकरणो का वितरण भी किया गया। इस दौरान मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल - 31, ट्राइसाइकिल - 136, व्हील चेयर - 65,सी. पी. चेयर - 13, बैशाखी - 130, छड़ी - 74, श्रवण यंत्र - 74, कृत्रिम अंग - 82, अन्य 78 उपकरण वितरित किये गये । इस प्रकार कुल 700 दिव्यांगजनो को सहायक उपकरणो का वितरण चलित न्यायालय द्वारा किया गया । दिव्यांग दम्पति मोटर सायकिल मिलने पर हुये बहुत खुश कार्यक्रम के दौरान विकासखण्ड सेध्ंावा के ग्राम पांजरिया निवासी दिव्यांग दम्पति सुरेश डुडवे व उनकी पत्नि सीता दिव्यांगजनो की मोटराइज्ड ट्रायसिकल पाकर बहुत खुश हुये । उन्होने बताया कि उनका विवाह 7 माह पहले ही हुआ है। विवाह के पूर्व परिवार के सहारे गुजर-बसर कर लेते थे, परन्तु विवाह के बाद जिम्मेदारियॉ बढ़ने से आजीविका की चिन्ता सताने लगी । परन्तु अब मोटराइज्ड ट्रायसिकल मिलने से दोनो पति-पत्नि अलग-अलग काम करके अपने जीवन की गाड़ी को आगे बढ़ायेंगे ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।