शाजापुर। बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह चौखुटिया ने शाजापुर विधायक एवं पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा पर साधा निशाना कहां जिले से लगातार विकास कार्य बाधित एवं छिनता जा रहा है बात की जाए यदि शाजापुर की तो शाजापुर जिला मुख्यालय पर एकमात्र कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं जिला अस्पताल के सिवा कुछ और देखने को नहीं मिलेगा जिले से हमेशा ही कुछ ना कुछ चिंता आ रहा है बात की जाए बैंक नोट प्रेस की तो कुछ समय पहले शाजापुर के नेताओं की नाकामी के चलते बैंक नोट प्रेस छीन गया जिसके बाद में भारतीय स्टेट बैंक जो मुख्य शाखा हुआ करती थी। वह भी छीन कर सुजालपुर चली गई वही जिले की मुख्य स्टेशन है लेकिन यहां पर ट्रेन नहीं रुकती एक समय ऐसा था। जहां शाजापुर रेलवे स्टेशन पर अनेक ट्रेन का स्टॉपेज था लेकिन जनप्रतिनिधियों की नाकामी के चलते जिले से ट्रेन का स्टॉपेज भी धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। आज वर्तमान में रेलवे स्टेशन पर एक या दो ट्रेन बड़ी मुश्किल से ही स्टेशन पर रूकती है वही बात की जाए शाजापुर में बेरोजगारी की तो बेरोजगारी की समस्या जिले की मुख्य समस्याओं में से एक है जिले में कुछ समय पहले फैक्ट्रियां थी लेकिन वह भी बंद हो गई शाजापुर जिला धीरे-धीरे विकास की गति से बिछड़ता हुआ दिखाई दे रहा है जिसकी चिंता आम लोगों को सता रही हैं। जनप्रतिनिधि की नाकामी के चलते आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।