बडवानी। दिव्यांगजनो के लिये सरकार द्वारा अनेक योजनाऐं चलाई जा रही है, परन्तु जानकारी के अभाव में दिव्यांगजन इनका लाभ नही ले पाते है। अतः दिव्यांगजन जागरूक होकर इंटरनेट या समाचार पत्रो में समय-समय पर जारी होने वाली जानकारियो को एक दूसरे के साथ सांझा करें । निःशक्तजन आयुक्त संदीप रजक ने उक्त बाते गुरूवार को जिला दिव्यांग एवं पुर्नवास केन्द्र बड़वानी में चलित न्यायालय में दिव्यांगजनो की सुनवाई करते हुये कही ।
इस दौरान निःशक्तजन आयुक्त ने 93 प्रकरणो की सुनवाई की । जिशान व जुनेदा को मिलेगी पेंशन के अतिरिक्त अनुदान राशि चलित न्यायालय के दौरान आयुक्त के समक्ष बड़वानी निवासी जिशान के पिता हसीर एहमद शेख एवं सेंधवा निवासी 8 वर्षीय जुनेदा सैययद की माता ने आवेदन देकर दिव्यांगता पेंशन व सहायक उपकरण की मांग की । इस पर आयुक्त ने सामाजिक न्याय विभाग के उपंसचालक को निर्देशित किया कि दोनो दिव्यांग बच्चे एक से अधिक प्रकार की दिव्यांगता से ग्रसित है, अतः बच्चो को 600 रूपये विकलांगता पेंशन के साथ 600 रूपये सामाजिक सहायता अनुदान राशि दी जाये । साथ ही जिशान को ट्रायसिकल व जुनेदा को सीपी चेयर भी एलिम्को के माध्यम से उपलब्ध कराई जाये । चलित न्यायालय में सुनवाई के दौरान दिव्यांगजनों ने पेंशन से संबधित, नौकरियो में विशेष आरक्षण से संबंधित, सहायक उपकरणो से संबंधित आवेदन दिये । केबिनेट मंत्री ने भी किया निरीक्षण सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने भी चलित न्यायालय का निरीक्षण कर दिव्यांगजनो को पात्रतानुसार लाभ देने के निर्देश दिये । इस दौरान कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद, सहायक कमिश्नर सुनिल, एलिम्को उज्जैन के बद्रीलाल साकेत सहित दिव्यांगजन उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।