BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2023, 5:40 pm
KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग से आए मास्टर ट्रेनर्स देंगे उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण, जून माह की इस तारीख को मिलेगा मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी , 230 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी र सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों के लिए आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 12 जून से 27 जुलाई तक चलेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स 8 संभाग के 693 अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण 6 चरण में होगा और प्रत्येक चरण में 2 बैच होंगे।
इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण इंदौर में शासकीय होल्कर साइंस महाविद्यालय में होगा। यह प्रशिक्षण भी 12 जून से 6 जुलाई तक चलेगा। तीन चरणों में होने वाले इस प्रशिक्षण में 15 जिलों के 279 अधिकारी शामिल होंगे। भोपाल और इंदौर में होने वाले प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE