BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 10:39 am
BIG REPORT : कलेक्टर ने किया खातेगांव विकासखण्‍ड में विकास कार्याे एवं अमृत सरोवरों का निरीक्षण‍, कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारी, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक व नोडल ग्राम सभा का एक माह का वेतन काटने के दिये निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने खातेगांव विकासखण्‍ड में किये जा रहे विकास कार्याे एवं विकासखण्‍ड में बनाये गये अमृत सरोवरो का निरीक्षण‍ किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।   

कलेक्टर गुप्ता ने खातेगांव विकासखण्‍ड के ग्राम मचवास में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि अमृत सरोवर के दोनों ओर पौधारोपण करें तथा तालाब में यूज़र ग्रुप से मछली पालन भी कराया जाए। इस दौरान बताया गया कि अमृत सरोवर का क्षेत्रफल एक हेक्टेयर है तथा अमृत सरोवर का निर्माण 15 लाख रूपये की लागत से हो रहा है। कलेक्टर गुप्ता ने ग्राम मचवास में वन विभाग द्वारा बनाये गये सरोवर का निरीक्षण भी किया तथा अमृत सरोवर के लिए 06 स्थानों को चिन्हित किया गया। कलेक्टर गुप्ता ने ग्राम मचवास में पुष्कर तालाब का निरीक्षण भी किया। इस दौरान बताया गया कि पुष्कर सरोवर का क्षेत्रफल 03 हेक्टेयर हैं तथा 10 लाख रूपये की लागत से पुष्कर सरोवर का मरम्‍मत कार्य किया जा रहा है। 

कलेक्टर गुप्ता ने खातेगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत पलासी में अमृत सरोवर का निरीक्षण कर तालाब के चारों ओर पौधारोपण करने तथा तालाब में यूज़र ग्रुप से मछली पालन कराने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्राम पंचायत पलासी के पंचायत कार्यालय में पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और ग्रामीणजनों से चर्चा की। कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिये कि बोरिंग खुले नहीं होना चाहिए, ग्राम में पूर्व में जो बोरिंग किए गये है, उन्हें भारी पत्थरों से ढककर रखे। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्राम पलासी में जल संकट को देखते पीएचई को दो नए बोरिंग करने के निर्देश दिए।   

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत पलासी के पटवारी अतुल पुरोहित, सचिव हरी राठौर, ग्राम रोजगार सहायक महेश मीणा तथा नोडल ग्राम सभा का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना और मुख्यमंत्री जन सेवा योजना की जानकारी नहीं देने पर नायब तहसीलदार मनीष बिरथरे को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।    

कलेक्‍टर गुप्‍ता ग्राम पंचायत गनोरा में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए। ग्राम सभा में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना, मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान एवं अन्‍य योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत गनोरा के 10 लाख रूपये की लागत से एक किलोमीटर लम्‍बे पुष्कर तालाब का मरम्‍मत कार्य किया जा रहा है। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने पुष्कर तालाब का मरम्‍मत कार्य का निरीक्षण कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान बताया गया कि ग्राम पंचायत गनोरा में पानी की टंकी और नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण हो चुका है। पानी की टेस्टिंग का कार्य शेष है। कलेक्टर गुप्‍ता ने टेस्टिंग जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्राम पंचायत गनोरा में सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए। हाय स्कूल की नई बिल्डिंग में क्रैक आने, पानी के रिसाव और अधूरा कार्य होने के पर ईई पीआईयू को शोकज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने स्कूल की बाउंड्री वॉल बनाने, तालाब से लगे सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने युवाओं को मुख्‍यमंत्री सीखो कमाओ योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि योजना में पंजीयन 15 जून से शुरू होगा। युवा योजना में पंजीयन करायें। इंडस्ट्री में नौकरी लगने पर 08 से 10 हजार रूपये का वेतन मिलेगा, प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा। 

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्रामीणों के आग्रह पर देवास जिले के अंतिम छोर पर बसे, सीहोर जिले से लगते गांव गनोरा की पहाड़ी पर स्थित माता के मंदिर में ग्रामीणों के साथ दर्शन किए।   

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने दुग्‍धशीत केन्‍द्र ननासा कन्‍नौद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि दुग्‍धशीत केन्‍द्र में किसानों के बैठने के लिए स्‍वच्‍छता परिसर बनाए। इस दौरान बताया गया कि दुग्‍धशीत केन्‍द्र की क्षमता 10 हजार लीटर है। दुग्‍धशीत केन्‍द्र में प्रतिदिन एक हजार किसानों से दुध लिया जाता है।                                    
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE