मन्दसौर। महा जनसम्पर्क अभियान के सांसद सुधीर गुप्ता ने शहर के प्रबुद्ध जनों से चर्चा की। सांसद सुधीर गुप्ता ने योगाचार्य सुरेंद्र जैन, शिक्षाविद राम भरोसे पटवा, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश पालीवाल और तपस्या स्कूल यूनिफार्म के संचालक विजय पालोड़, समाज सेवी ओम व्यास, प्रजापिता ब्राह्मकुमारी आश्रम पर जाकर उषा दीदी, श्यामा दीदी, हेमलता दीदी (दिल्ली )और विद्युलता दीदी (उड़ीसा ), उद्योगपति एवं रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष कनक पंचोली, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और शहर के नेशनल स्कूल के पूर्व प्राचार्य कृष्णकांत सक्सेना से निवास पर भेंट की।
सांसद सुधीर गुप्ता ने चर्चा के दौरान शहर के विकास और मोदी सरकार के नव वर्ष पर किए गए विकास कार्यों की चर्चा की। सांसद सुधीर गुप्ता ने सभी वरिष्ठ से नगर के विकास को लेकर भी चर्चा की। वरिष्ठों ने शहर के विकास को लेकर भी सांसद सुधीर गुप्ता को कई सुझाव दिए जिस पर उन्होंने अमल करने की बात कही। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश नामदेव, भाजपा नेता हिम्मत डांगी, अरूण शर्मा, श्मनोज जैन उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।