देवास। जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग जिला देवास ने बताया कि नवीन शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिला देवास अंतर्गत संचालित विभागीय शासकीय अनुसचित जाति एवं जनजातीय बालक/कन्या जूनियर, सीनीयर महाविद्यालयीन छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश आवेदन प्राप्त एवं जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2023 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त विभागीय छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश लेने हेतु इच्छुक विद्यार्थी का प्रोफाईल पंजीयन होना अनिवार्य होगा। उक्त निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा। प्राप्त आवेदनों का चयन कलेक्टर देवास द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में छात्रावास नियमानुसार किया जायेगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।