BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 12:23 pm
KHABAR : वृद्धजन सेवा निकेतन में वृद्धजनों ने न्यायाधीशगण के साथ मिलकर किया पौधारोपण, जन-जन को बताया पर्यावरण का महत्व, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के द्वारा प्रेषित कार्य योजना वर्ष 2023-24 के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के द्वारा पर्यावरण संर्वधन एवं संरक्षण सप्ताह (05 से 11 जून 2023) तक मनाया जा रहा है। इस श्रंखला में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष ललित किशोर के मार्गदर्शन में आज 09 जून 2023 को चतुर्थ जिला न्यायाधीश प्रवीण शिवहरे के मुख्य आतिथ्य एवं आदिल अहमद खान, फारूक अहमद सिद्दीकी के विशेष आतिथ्य में वृद्धजन सेवा निकेतन शाजापुर में ष्पंच जष् अभियान (जल, जंगल, जन, जमीन और जानवर) अंतर्गत पौधारोपण कर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित न्यायाधीशगण ने वृद्धजन सेवा निकेतन में वृद्धजनों के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात् विधिक जागरूकता शिविर के दौरान चतुर्थ जिला न्यायाधीश शाजापुर प्रवीण शिवहरे ने वृद्धजनों के अधिकार एवं वृद्धजनों से संबधित कानून जैसे भरण-पोषण, वसीयत, सम्पत्ति विभाजन, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिको का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007, नालसा वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वृद्धजन समाज में अपने अनुभव साझा कर समाज को सही राह दिखा सकते है। पर्यावरण संर्वधन एवं सरक्षण सप्ताह के अंतर्गत वृद्धजन द्वारा किया गया पौधारोपण इसी बात का प्रतीक है। उपस्थित न्यायाधीश आदिल अहमद खान ने भी वरिष्ठ नागरिकों को कोई भी परेशानी होने पर हेल्प एज इंडिया के हेल्प लाईन नम्बर 14567 की जानकारी दी। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना के बारे में बताया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE