शाजापुर। पशु चिकित्सालय शाजापुर में पशुपालन डेरी एवं मत्स्यपालन के लिए ज़िला स्तरीय केसीसी कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में 68 आवेदन पशुपालन डेरी केसीसी के प्राप्त हुए एवं बैंकों द्वारा अभिस्वीकृति प्रदान की गई।
कैंप में अग्रणी जिला प्रबंधक शाजापुर ललित कुमार आचार्य, अग्रणी ज़िला अधिकारी शाजापुर जीतेन्द्र सोलंकी, पशुपालन विभाग उप संचालक एस के श्रीवास्तव, सह उपसंचालक डॉ. लता घनघोरिया नोडल अधिकारी डॉ. रितिकासिंह तथा बैंक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।