मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 10 जून को लाडली बहनों के खाते में 1 हजार रुपए हस्तांतरण करने की प्रक्रिया एवं तैयारियों के संबंध में एक विशेष बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए।
इस दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी एनएससी कक्ष से शामिल हुए। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।