मंदसौर। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत शाम 5.30 से लक्ष्मीबाई चौराहा संजीत रोड पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान यहां पर लाडली बहना कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। लक्ष्मीबाई चौराहा पर ही संपूर्ण कार्यक्रम देखने और सुनने की व्यवस्था होगी। इसके पश्चात भारत माता चौराहे पर आतिशबाजी होगी। कार्यक्रम समापन के पश्चात भगवान पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाटों पर दीपोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें हजारों की संख्या में दीप जलाए जाएंगे।