कसरावद। विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव द्वारा अपनी विधानसभा की ग्राम पंचायत मुकुंदपुरा के सार्थक नगर आनंदबेड़ी पर विधायक निधि से निर्मित होने वाले पांच लाख की लागत के मांगलिक भवन का भूमी पूजन किया। वही उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के तहत बड़ी संख्या मे मोजूद नारी शक्ति का पुष्प वर्षा कर के सम्मान किया साथ ही उन्होंने स्वयं महिलाओ के आधार कार्ड लेकर नारी सम्मान योजना के फार्म भी भरे बता दे की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने घोषणा की है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को पन्द्रह सो रूपये सरकार की ओर से सम्मान निधि के रुप मे हर महीने दिए जाएंगे साथ ही गेस सिलेण्डर पांच सो मे दिया जायेगा इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता गण कार्यकर्ता गण सरपंच और महिलाए मोजूद थी।