देवास। आज 10 जून शनिवार को लाडली बहनो के खातो मे 1 हजार रूपये की राशि का वितरण जबलपुर से किया जावेगा। लाडली बहना को मुख्यमंत्री द्वारा राशि डाली जाने के उपलक्ष्य मे मुख्यमंत्री धन्यवाद रैली लाडली बहनो द्वारा नगर निगम के सहयोग से निकाली गई। उक्त रैली सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गाे से निकाली गई। जिसमे सैकडो लाडली बहनो ने रैली मे भाग लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान को रैली के रूप मे धन्यवाद प्रेषित किया गया।