नीमच। नगर पालिका के डोर टू डोर वाहन चालक और नगर पालिका के दरोगा बीच शनिवार सुबह समय पर साफ़ सफाई और कचरा गाड़ी संचालन को लेकर वाद विवाद की स्तिथि खड़ी हो गई। जिसके बाद पहले नगरपालिका के करीब 40 कचरा वाहन ड्राइवर बंगला नंबर 60 स्तिथ पुरानी नगरपालिका में इकट्टा हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। जिसके बाद सभी कर्मचारी मय कचरा वाहन केंट थाने पहुंचे और दरोगा के ख़िलाफ़ अपनी शिकायत दर्ज करायी है।
मामले में पीड़ित कर्मचारी ने बताया की बेवजह ही दरोगा ने धौंस दिखाते हुए पहले अभद्रता की फिर झगड़ा शुरू कर दिया। वहीं अध्यक्ष प्रभु यादव ने बताया कि जब तक कार्यवाही नहीं होती सभी कर्मचारी और कचरा वाहन थाने पर ही खड़े रहेंगे। इधर नगर पालिका सभापति धर्मेंद्र पुरोहित के मुताबिक दोनों पक्षों से बात करने के बाद ही उचित कार्यवाही की जाएगी।