BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 4:48 pm
REPORT : कलेक्टर ने किया विकासखण्ड राणापुर का निरीक्षण, ग्राम सभा में महिलाओं से लाडली बहना योजना के संबंध में चर्चा की, पढ़े खबर

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा शुक्रवार को विकासखण्ड राणापुर का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत गवसर एवं सुरडिया में ग्राम सभा में उपस्थित महिलाओं से चर्चा कर इस योजना में अन्तर्गत मिलने वाली राशि के उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। महिलाओं द्वारा बताया गया कि वे कुछ राशि जरूरत के कार्याे में खर्च करेगी एवं कुछ राशि को बचाएगी। कलेक्टर द्वारा महिलाओं से 10 जून को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। ग्राम पंचायत गवसर ग्राम सभा में सरपंच द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृती पत्रों का वितरण किया गया। कलेक्टर हुड्डा द्वारा ग्राम गवसर में अमृत सरोवर तालाब एवं कुओं का निरीक्षण किया गया एवं यहां उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा भी की गई।

मल्ला वेरसिंह एवं दिनेश काला से प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में बातचीत की गई एवं यहां उपस्थित ग्रामीणों से शौचालय के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर, लोगो को शौचालय का उपयोग करने को कहा गया। इसी के साथ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की जानकारी प्राप्त कर फार्म भरने एवं ई-केवाइसी कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सूरडिया में अमृत सरोवर तालाब पिपला वाला नाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

सूरडिया में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास हितग्राही मगन खेला से बात कर प्राप्त किश्तों की जानकारी प्राप्त की एवं मकान को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। यहां पर बच्चों से भी बातचीत कर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यहां पर उपस्थित युवाओं से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के बारे में जानकारी देकर इस योजना लाभ लेने को कहा गया। यहां पर बुजुर्ग व्यक्तियों से भी बातचीत कर पेंशन की जानकारी ली गई एवं यहा उपस्थित ग्रामीणों से खाद्यान्न के बारे में पूछा गया।

कलेक्टर हुड्डा द्वारा ग्राम नागनखेडी में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के हितग्राहियों से चर्चा की गई। यहां पर हितग्राहियों मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के पट्टे वितरित किए गए। यहां उपस्थित बुजुर्गाे से पेंशन का लाभ प्राप्त हो रहा है या नहीं जानकारी ली गई। साथ ही खाद्यान्न के संबंध में भी पूछा गया एवं यहा उपस्थित बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान तहसीलदार राणापुर सुखदेव डावर एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE