झाबुआ। मलेरिया रोग के नियंत्रण एवं जन जागरूकता हेतु चलित मलेरिया जन जागृति रथ 09 जून को विकास खण्ड रामा क्षेत्र के ग्रामों में भ्रमण किया। ग्राम उमरी, देवझिरी, तलावली, खैरमाल, हिराखदान, नवागांव तथा कल्याणपुरा के हाट बाजार में चलित रथ का प्रदर्शन कर प्रचार-प्रसार किया गया। हाट बाजार में मेगा माईक के माध्यम से रोगों के संबंध में जानकारी दी गई। पम्पलेट्स का वितरण, हार्डिग एंव बैनर का प्रदर्शन, जांच उपचार एवं औषधि के सेवन के बारे में ग्रामीण जनों को अवगत कराया गया।
चलित रथ के माध्यम से ग्रामवासियों से अपील की गई है, कि अपने घरों के आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखें, अपने घरों में मच्छर जाली लगावें, आम-जन को पूरी बांह के कपड़े तथा कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी रात को एवं दिन में सोते समय उपयोग करें। घरों में पानी के कंटेनरों की नियमित साफ-सफाई करें। अपने घरों के आस-पास पानी को जमा न होने देवें। घरो के छतों पर बेकार टायर, फूलदान, गमलों पर अनावश्यक पानी को जमा न होने दे एवं जमा हुए पानी को निकाल दे। स्वयं जागरूक रहे एवं अपना सहयोग मच्छर जन्य परिस्थितियों समाप्त करने में करे। घर के किसी भी सदस्य को बुखार आने पर खून की जांच स्वास्थ्य कार्यकर्ता या नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।