खरगोन। बीओआई आर-सेटी खरगोन में शुक्रवार को एक दिवसीय ब्रांच मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीओआई एनबीजी एमपीसीजी के डीजीएम रामपाल सिंह, बीओआई धार के आँचलिक प्रबंधक रजनीकांत भुयां, बीओआई एनबीजी एमपीसीजी के मुख्य प्रबंधक हिरेन तिलाला एवं खरगोन एलडीएम सुमेरसिंह सोलंकी उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों द्वारा आरसेटी संस्थान की वार्षिक गतिविधि रिपोर्ट एआआर 2022-23 का विमोचन कर संस्थान का निरीक्षण किया गया। आर-सेटी के निदेशक नरेश कुमार सेंद्रे ने सभी बैंक मेनेजर से चर्चा कर करते हुए बताया कि आर सेटी के प्रशिक्षुआंे के लोन आवेदन प्राथमिकता से स्वीकृत करे। जिसके लिए आर सेटी का कोड है उसी में आवेदन करना है। वहीं डीजीएम रामपाल सिंह द्वारा आर-सेटी परिसर में पोधा रोपण भी किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य रमेश वास्केल व गणेश राठोड़ कार्यालय सहायक विकास सोहनी, राजकुमार कांडे एवं दीपक यादव उपस्थित रहे। निदेशक नरेश कुमार सेंद्रे ने आभार व्यक्त किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।