बडवानी। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण परिषद मालवा प्रांत मे स्वावलंबी भारत अभियान के तहत भारत के आर्थिक शैक्षिक एवं सामाजिक संगठनों की व्यापक पहल के द्वारा जिले में रोजगार सजृन केंद्र स्थापित करने हेतु ग्राम विकास प्रमुख विन्देश्वर शाहू का प्रवास बड़वानी मे हुआ। स्वावलंबी भारत अभियान अंतर्गत जिला रोजगार सृजन केंद्र की टोली के साथ व जिला समिति व छात्रवास समिति के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर रोजगार उन्मुख मार्ग दर्शन प्राप्त हुवा तथा प्रांत के संगठन मंत्री तिलकराज दांगी द्वारा वनवासी कल्याण परिषद की भूमिका रखी गई । प्रांत के ग्राम विकास प्रमुख ब्रजलाल ढाकरे, प्रांत टोली सदस्य अंजना पटेल, वनवासी कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष गणेश चौहान उपाध्यक्ष कुंवरलाल कनौजे, जिला सचिव भीमा सोलंकी, युवा कार्य प्रमुख आशीष मेहरा, शिक्षा प्रमुख पंछीलाल बडोले, महिला कार्य प्रमुख सारिका चौहान, सदस्य तुलसी यादव, ज्योति मकवाना, छात्रावास समिति के अध्यक्ष जगदीश चौहान, छात्रवास समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र कुलकर्णी, सचिव विजय पटेल, कोषाध्यक्ष काशीराम सस्ते, जिला संगठन मंत्री जयपाल सिंह तवर उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।