BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 5:18 pm
REPORT : कॉलेज चलो अभियान, मैं न्यायाधीश बनना चाहती हूँ, मुझे क्या करना चाहिए, विद्यार्थियों ने पूछे कई सवाल, मिला उचित मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

बडवानी। मैं जुलवानिया में रहती हूँ। मार्ग दर्शन लेने बड़वानी आई हूँ। मेरा लक्ष्य या तो एडव्होकेट बनना है या फिर मैं जज बनना चाहती हूँ। मैंने बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। मुझे क्या करना चाहिए कि मैं सफलतापूर्वक अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकूं। इन प्रश्नों के साथ शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्ग दर्शन प्रकोष्ठ में जुलवानिया की दो युवतियों का आगमन हुआ। कॅरियर सेल प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा के मार्ग दर्शन में कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत इन दिनों युवाओं की इसी तरह की जिज्ञासाओं का समाधान कर रहा है। ये हैं राहें मार्ग दर्शन देते हुए कॅरियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया कि विधि के क्षेत्र में एडव्होकेट या न्यायाधीष के रूप में कॅरियर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एलएल.बी. करनी होगी। यह अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता है। आप चाहे तो बारहवीं के बाद बी.ए. एलएल.बी. का एकीकृत कोर्स इन्दौर या किसी अन्य शहर से कर सकते हैं। या फिर पहले बी.ए. कर लें और उसके बाद बड़वानी से या किसी अन्य शहर से एलएल.बी. कर लें। एकीकृत कोर्स करने पर आपकी एक वर्ष की समयावधि बच जाती है। एलएल.बी. करने के बाद सनद प्राप्ति की पक्रिया सम्पन्न करें। सनद प्राप्त होने पर आप कोर्ट में एडव्होकेट के रूप में प्रेक्टिस प्रारंभ कर सकते हैं। वकालत का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए यह जरूरी है कि आप कुछ वर्षों तक कोर्ट में सीनियर एडव्होकेट के साथ उनके मार्ग दर्शन में कार्य करें। बाद में अपनी स्वतंत्र एडवोकेसी प्रारंभ कर सकते हैं। न्यायाधीष बनने के लिए आपको सिविल जज परीक्षा की तैयारी करनी होगी। यह परीक्षा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से होती है। इसका पाठ्यक्रम और परीक्षा योजना समझकर एलएल.बी. के दौरान ही इस परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर देवें। किसी अच्छे कोचिंग संस्थान से मार्ग दर्शन प्राप्त करने पर तैयारी करने में सुविधा होती है। कॉलेज चलो अभियान के संचालन में कॅरियर सेल की टीम के कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में बड़वानी एवं आसपास के शहरों तथा गांवों से अभिभावक तथा विद्यार्थी कॅरियर सेल में मार्ग मार्गदर्शन लेने के लिए आ रहे हैं। राहुल भंडोले, अंकित काग, स्वाति यादव, सुरेष कनेष, दिलीप रावत, उमेश किराड़, सुभाष चौहान, तुषार गोले, पूनम कुशवाह आदि कार्यकर्तागण कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत सहयोग कर रहे हैं। आप भी इस संबंध में अपनी जिज्ञासा का समाधान के लिए कॅरियर सेल में संपर्क कर सकते हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE