BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 5:21 pm
REPORT : सीईओ गेमावत ने आदर्श ग्राम बंडा में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के मूंग एवं अन्य फसलों में दिए गए प्रदर्शनों का किया निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिशिर गेमावत द्वारा गुरूवार को ग्राम बंडा में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के मूंग एवं अन्य फसलों में दिए गए प्रदर्शनों का निरीक्षण किया गया। यहां पर नैनो डीएपी से उपचारित फसल एवं सामान्य फसल के बीच में अंतर को दिखाया गया। नैनो डीएपी से उपचारित फसलों में ज्यादा वृद्धि एवं अधिक फलियां हैं। नैनो यूरिया में भी यही प्रभाव दिखाई दिए है ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा प्रदर्शन के इन प्राप्त परिणामों को ज्यादा से ज्यादा कृषकों के बीच फैलाने के लिए कहा गया मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला पंचायत यहां पर उपस्थित महिलाओं के समूह से भी चर्चा की गई महिला समूह ने कृषि विभाग एवं अन्य विभागों से मिल रही सहायता के बारे में एवं कृषि के संबंध में किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया गया।
प्रगतिशील किसान हीरामणी जी जिनके खेत पर नैनो यूरिया और नैनो डी ए पी के प्रदर्शन डाले गए है। उन्होंने बताया कि मैंने डरते डरते 13 किलो मूंग मे से सिर्फ 1 किलो मूंग मे ही नैनो डी ए पी का बीज उपचार कर ही बुआई की। जब फसल उग कर बाहर आई तो मुझे बहोत पछतावा हुआ कि क्यु ना मैंने पूरी फसल मे इससे बीज उपचार किया। मूंग मे असर देखकर मैंने कद्दू की फसल मे भी नैनो डी ए पी से रोप उपचार किया और मेरी उपचारित फसल साधारण फसल से 1 महीने पहले फलने लगी है और स्वस्थ फसल भी है। मैंने मूंग की फसल पर नैनो यूरिया का छिड़काव किया है उसका भी अच्छा परिणाम मिला है फलियां भी अधिक है और दाने भी पूरे भर कर आए हैं।   
निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि मनीष कुमार मिश्रा, ईफको के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार मिश्रा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE