BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 5:37 pm
BIG REPORT : कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बाबा खोपरा उद्योग पर मारा छापा, नमूने लेकर जांच के लिए भेजे, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार इंदौर जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी के खिलाफ निरंतर कार्यवाही की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को  शिकायत प्राप्त हुई थी कि श्री बाबा खोपरा उद्योग स्काई सिटी कॉलोनी बांगडदा इंदौर गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थ का विक्रय हो रहा है।

उक्त क्रम में विभाग के खाद्य सुरक्षा श्री बाबा खोपरा उद्योग स्काई सिटी कॉलोनी बड़ा बांगड़दा इंदौर पर अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। निरीक्षण में पाया गया कि मौके पर खोपरा डॉल एवं खोपरा बुरा की बोरियां रखी पाई गई। निरीक्षण उपरांत खोपरा बुरा के 2 नमूने जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये। निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया जाएगा।

इसी प्रकार कार्यवाही करते हुए खाद सुरक्षा अधिकारी के एक अन्य दल के द्वारा मैंगो स्टीन एंड फ्रेंड्स रेस्टोरेंट साउथ तुकोगंज इंदौर पर कार्यवाही करते हुए पनीर दही एवं खड़े धनिया के नमूने लिए गये।  एक अन्य प्रतिष्ठान बड़ी कैफे एमजी रोड इंदौर से दही एवं पनीर के नमूने जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला को भेजा गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला इन्दौर द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी है एवं चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से भी खाद्य पदार्थों की मौके पर ही प्राथमिक जांच एवं जागरूकता के कार्य किये जा रहे हैं जिससे आमजन को मिलावट रहित एवं स्वास्थ्यप्रद खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE