BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 5:47 pm
BIG NEWS : जिले में तस्करों के विरूद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अपराधियों के कब्जे पर चला मामा का बुलडोजर, परिवार की महिलाओं से करवाते थे ये काम, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के जावरा में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के अवैध निर्माण और कब्जे पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस और राजस्व की टीम ने जावरा के हाथी खाना और नाना साहब का मोहल्ला क्षेत्र में तस्करों के अवैध निर्माण को बुलडोजर जमींदोज किया है। प्रशासन के अमले ने अपराधियों के कब्जे से इन कीमती शासकीय जमीनों को भी मुक्त करवाया है। मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अपराधिक मामलों में इकबाल पिता बाबू खान निवासी बरगुंडा पूरा और आरोपी फिरोज पिता निसार निवासी नाना साहब का मोहल्ला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज थे।

प्रशासन के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दोनो आरोपी गुड्डू उर्फ इकबाल एवं फिरोज अवैध मादक पर्दाथ एवं शराब के माफिया होकर अपने परिवार की महिलाओ के माध्यम से मादक पदार्थ (झंडु) सप्लाई का काम पिछले काफी समय से कर रहे थे। अवैध कमाई से इनके द्वारा शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कार्य भी किया जा रहा था।

आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड-
- आरोपी इकबाल पिता बाबू खां निवासी बरगुंडापुरा जावरा के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, डकैती, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, सट्टा अधीनियम, एनडीपीएस एक्ट, जैसी धाराओं में कुल 23 प्रकरण दर्ज है।

- आरोपी फिरोज पिता निसार निगलर निवासी नाना साहब का मोहल्ला जावरा के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, जैसी धाराओं में कुल 10 प्रकरण दर्ज है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE