BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 6:10 pm
BIG NEWS : कलेक्टर ने उद्यानीकि, कृषि एवं मत्स्य विभाग के कार्याे का किया अवलोकन, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। कलेक्टर भव्या मित्तल ने आज जिले में उद्यानीकि, कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं कार्याे का अवलोकन किया। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभागीय/प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना/मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना में किये गये कार्याे के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मित्तल ने सर्वप्रथम हितग्राही वंदना निभोरे बायोफ्लॉक का जायजा लिया। योजनान्तर्गत तैयार की गई यूनिट की कलेक्टर द्वारा प्रसन्नता की गई। निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर ने मित्तल ने उद्यानिकी योजना से संबंधित शाहपुर में केला हेतु बनाए गए एस.के. रायपनिंग चेंबर का भी अवलोकन किया गया। आवश्यकता और उपयोगिता को देखते हुए उप संचालक उद्यानिकी चौहान को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वहीं ग्राम सुखपुरी में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अन्तर्गत निर्मित फिश पौड को देखा तथा हितग्राही से चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की। एक हेक्टेयर में निर्मित इस तालाब की इकाई लागत रू. 7 लाख है जिस पर गोविंद सुभाष चौधरी को 2.80 लाख अनुदान प्राप्त हुआ है। गोविंद द्वारा 15 से 16 लाख रू. व्यय करते हुए अपने व्यय ंसे पॉलिथिन लगाकर स्तरीय मछली पालन किया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक किसानों को मछली पालन हेतु प्रेरित किया जाये। कलेक्टर ने ताप्ती पुल के पास अनिल वाघे की जमीन पर लीज लेकर बनाए गए पृथक-पृथक तीन उपक्रमो का भी निरीक्षण किया। मध्यप्रदेश में निर्मित, एक मात्र, फिश कोल्ड स्टोरेज का कार्य हितग्राही उषाबाई वाघे द्वारा कराया गया है। जिसका शुभारंभ आज कलेक्टर मित्तल की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान उद्यानीकि उपसंचालक चौहान, कृषि उपंसचालक एम.एस.देवके, सहायक संचालक मत्स्योद्योग ए.एस.भट्नागर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE