BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 6:29 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना में जिले के 29 हजार किसानों को मिलेगा 60 करोड़ रूपये की ब्याज माफी का लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार जिले में बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित होने जा रहे हैं। इस योजना के तहत जिले के 29 हजार किसानों को लाभ मिलने वाला है। योजना में जिले के किसान को 60 करोड़ 13 लाख रुपए की ब्याज माफी का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मुख्यमंत्री चौहान की मंशा अनुसार उक्त योजना में अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित किया जाए। योजना के क्रियान्वयन में कोई त्रुटि नहीं हो, सभी पात्र किसान लाभान्वित हो। कोई भी पात्र कृषक लाभ से वंचित नहीं रहे। महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक आलोक जैन ने बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से संबंधित 103 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के अंतर्गत विगत 31 मार्च की स्थिति में  2 लाख रूपए तक के 29 हजार 64 किसान ब्याज माफी के पात्र हैं, इनमें से 24 हजार 627 किसानों द्वारा 50 करोड़ 38 लाख रूपए ब्याज माफी के आवेदन समितियों में जमा करा दिए गए हैं।जिले के 4 हजार 437 किसानों द्वारा आवेदन नहीं किए गए हैं, इनमें 1 हजार 641 किसान मृत होने, 1 हजार 746 किसान कार्य क्षेत्र से पलायन करने एवं 307 अन्य कारणों से शेष है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा किसानों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। किसानों से अपील की गई है कि ब्याज माफी का लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित समिति में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE