BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 6:32 pm
KHABAR : शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय ’’काव्यांग परिचय’’ विषय पर दिया गया व्‍याख्‍यान,  20 जून तक होगा एड ऑन कोर्स का संचालन, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा ’’काव्यांग परिचय’’ विषय पर 09 जून से 20 जून 2023 तक (निर्धारित 30 घंटे) एड-ऑन कोर्स संचालित किया जा रहा है। इस हेतु महाविद्यालय में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ० सतीश चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त प्राध्यापक, लेखक और कवि) उपस्थित रहे। आई.क्यू.ए.सी. की समन्वयक डॉ० विनीता जैन ने एड ऑन कोर्स की विस्तृत जानकारी दी और मुख्य अतिथि का शाब्दिक स्वागत किया। इसके बाद हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ० प्रीति यादव ने ’’काव्याँग परिचय’’ विषय की विस्तृत रूपरेखा रखी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ और प्रसिद्ध कवि तथा लेखक डॉ० सतीश चतुर्वेदी ’शाकुंतल’ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए काव्य के विभिन्न अंगों का परिचय देते हुए काव्य हेतु काव्य प्रयोजन, काव्य के लक्षण, रस, छंद और अलंकार विषय को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को समझाया। उन्होंने कहा कि कविता लिखने और जानने से पहले कविता के अंगो की जानकारी आवश्यक है। हिन्दी कविता चेतना और संवेदना की जनक है इसे आत्मसात और अभ्यास में लाकर आप जीवन में ऊँचाई हासिल कर सकते हैं। उन्होंने न सिर्फ विषय से संबंधित छात्राओं का मार्गदर्शन किया बल्कि विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का बखूबी उत्तर भी दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ० प्रीति यादव ने किया और आभार ज्ञापन डॉ० दिवाकर तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ० के व्ही बुनकर, केके नंदा, अनूप श्रीवास्तव, आशा बाथम, सोनू सिसोदिया, कु. कीर्ति सोनी, जावेद अली आदि उपस्थित रहे। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE