BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 6:41 pm
BIG NEWS : बड़े शहर का निसार खान और कार से चंदेरी का सफर, जब बीच रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी तो उड़े होश, फिर जैसे ही अधिकारियों ने पूछताछ कर ली तलाशी तो हुआ इस बड़ी तस्करी का खुलासा, पूछताछ में कबूला ये नाम, पढ़े खबर

Share On:-

शिवपुरी | जिले में खनियाधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लाख की एमडी ड्रग पकड़ी है। ये ड्रग कार से मुंबई से चंदेरी ले जाई जा रही थी। पुलिस ने 143 ग्राम एमडी ड्रग के साथ एक कार भी बरामद की है। इसी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। खनियाधाना पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा ड्रग सप्लाई की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस बुधना नदी के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर वहां से गुजरने वाली गाड़ियों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान एक कार से एमडी ड्रग बरामद किया गया। कार को मुंबई से चंदेरी ले जाया जा रहा था और उसमें 143 ग्राम mephedrone ड्रग पाया गया। पुलिस ने सेंट्रो कार भी बरामद की है और आरोपी निसार खान को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई ड्रग की कीमत करीब 17 लाख रूपये है।
आरोपी मुंबई का रहने वाला है और उसने स्वीकारा कि वो पहले भी ड्रग सप्लाई के मामले में पकड़ा जा चुका है। वो मुंबई से इंदौर होते हुए चंदेरी जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने मुंबई के किसी आशीष मेहता का नाम लिया है जो उसे ड्रग सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस उससे और पूछताछ कर रही है और उसके आशीष मेहता की भी तलाशी की जा रही है। आरोपी के पास से मोबाइल, सिम और कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ धारा 307/2023 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्द किया गया है। शिवपुरी पुलिस के लिए ये बड़ी कामयाबी है और उम्मीद की जा रही है कि इसके जरिए एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE