BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कृष्णकांत पांड्या (लाला),.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नगर की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 8:00 pm
REPORT : श्री अच्युतानंद गुरु अखाड़ा व्यायामशाला न्यास पर हुआ ग्रीष्म कालीन मल्लखंभ एवं कुश्ती प्रशिक्षण शिविर का समापन, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्री अच्युतानंद गुरु अखाड़ा व्यायामशाला न्यास उज्जैन पर शाम 7 बजे खेल एवं युवा कल्याण विभाग उज्जैन द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन मल्लखंभ एवं कुश्ती प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि श्री महावीर तपोभूमि कार्याध्यक्ष  दिनेश जैन, सुपर फार्मा, विशेष अतिथि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर के प्राचार्य संजय त्रिवेदी एवं जिला खेल अधिकारी  ओ.पी. हारोड, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक  पारस जैन, अतिथि, जिला कुश्ती संघ उज्जैन के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी  रूपा पहलवान, शिखर अलंकरण विश्वामित्र अवार्ड से सम्मानित डा.आशीष मेहता, अवंतिका कुश्ती सेंटर क्षीरसागर उज्जैन के अध्यक्ष  पवन यादव, विशाल राजोरिया,  सुशील श्रीवास आदि द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यास संस्थापक पूज्य गुरूवर्य स्व. अच्युतानंद स्वामीजी महाराज एवं न्यास गुरूवर्य स्व. काशीनाथ डकारे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

अतिथि स्वागत के पश्चात न्यास के कुश्ती प्रशिक्षक राधेश्याम चौधरी एवं मल्लखंभ प्रशिक्षक लीलाधर कहार के नेतृत्व में न्यास के विधार्थियों द्वारा सूर्यमस्कार, योगासन, कुश्ती, मल्लखंभ का शानदार प्रदर्शन किया गया। शिविर के समापन पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग उज्जैन द्वारा शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को खेल सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित केशरसिंह चौधरी, आर.पी.लंगर, पुरूषोत्तम टेलर, गोपाल कसेरा, प्रफुल्ल एदलाबादकर, कमल बंगरिया, विनय बाफना, उमेश वागले, गुरुदेव उपाध्याय, अशोक पंवार, दिलीप बंसोडे, गोवर्धन चौधरी, मदन चौधरी, गणेश गिरी, रवि चौहान, दिनेश चौधरी, सचिन चौधरी, बबलू चौधरी, हितेश पगारिया, घनश्याम गौड़, मुकेश बठानिया, आशीष खाबिया, गोकुल माली, अरुण पंवार, अर्जुनसिंह सोलंकी, आशीष ठाकुर, अंकित ठाकुर एवं न्यास के विद्यार्थीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं संस्था परिचय न्यास सचिव मुकेश लड्डा एवं आभार  संजय पालीवाल द्वारा किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE