BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नगर की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 8:22 pm
BIG NEWS : चुनावी साल में सीएम का बड़ा ऐलान, 1.25 करोड़ हितग्राहियों के खाते में डाले एक हजार रुपए, बोले- अभी तो ये शुरुआत, अब लाडली बहनों को मिलेंगे इतने हजार, पढ़े खबर

Share On:-

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपए तक दिए जाएंगे। शुरुआत एक हजार रुपए से कर रहे हैं। जैसे-जैसे पैसों की व्यवस्था होती जाएगी, 250-250 रुपए बढ़ाते जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शनिवार को सिंगल क्लिक में 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में एक हजार रुपए ट्रांसफर किए।

जबलपुर में लाड़ली बहना योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम शिवराज ने कहा कि श्नारी तू नारायणी, जग की पालन हारिणीश् आज का दिन अद्भुत है। भारतीय संस्कृति में हजारों वर्षों से नारियों का सम्मान है। बीच में ऐसा समय आया, जब बेटियों और बहनों के साथ अन्याय हुआ। उन्हें दूसरे दर्जे का मान लिया गया। सीएम ने पहले लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य और उसे लागू करने का कारण बताया। गौरतलब है कि कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए हर महीने महिलाओं को देने की घोषणा की थी।

कांग्रेस ने बंद की योजना-
सीएम ने कहा कि आज आनंद का दिन है। हर महीने महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए डाले जाएंगे। पहले ये योजना आदिवासियों के लिए बनाई थी। उनकी हालत सुधर गई। जब कांग्रेस की सरकार आई, तो उन्होंने बंद कर दी थी। बेटा-बेटियों के लैपटॉप भी कांग्रेस ने बंद कर दिए थे। सरकार एक हजार रुपए तक ही नहीं रुकेगी। धीरे-धीरे पैसे बढ़ाते जाएंगे। पैसे का इंतजाम होते ही और भी बढ़ाएंगे। आने वाले समय में 250-250 रुपए बढ़ाकर तीन हजार रुपए तक ले जाएंगे।

21 साल की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ-
सीएम ने कहा कि अभी तक 23 साल या उससे ज्यादा की उम्र की शादीशुदा बहनों को योजना का लाभ मिलता था। अब जो बेटी 21 साल की हो गई है, उसे भी लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE