BREAKING NEWS
HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2023, 11:14 am
KHABAR : अभी तो लाडली बहनों को 1 हजार रूपए देने से शुरुआत हुई है आगे जाकर इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक तक किया जाएगा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। शनिवार 10 जून का दिन प्रदेश के साथ-साथ रतलाम जिले की लाडली बहनों के जीवन में भी स्वर्णिम दिन बनकर आया, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के बहनों के साथ-साथ रतलाम जिले की भी 2 लाख 38 हजार से अधिक लाडली बहनों के बैंक खातों में 1-1 हजार रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जबलपुर से सम्बोधन में कहा कि म.प्र. की बहनों की खुशहाली के लिए आज बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की राशि अंतरित की जा रही है। आगे चलकर इस राशि को तीन हजार रुपए तक बढा दिया जाएगा। पहले 23 वर्ष की आयु वर्ग से महिलाओं को इस योजना का लाभ दिए जाने की पात्रता थी, अब इस योजना में 21 वर्ष की बेटी को भी लाभ दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण की एक नई शुरुआत हुई है।
इस अवसर पर रतलाम जिले की बहनों ने जगह-जगह नृत्य, गायन, लोकगीत, के माध्यम से उनके जीवन में व्यापक बदलाव लाने वाली मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर लाडली बहनों का उत्साह देखते ही बनता था। जिले के नगर-नगर, गांव-गांव बहनों द्वारा सुन्दर रंगोलियां बनाई गई, वन्दनवार सजाए गए। लाडली बहनों ने खुशी के साथ अपने मुख्यमंत्री भैया शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रदेश के जबलपुर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से दिए गए उद्बोधन को सुना और हर्ष प्रकट किया। अपने बैंक खाते में एक हजार रुपए आने की खुशी में लाडली बहनों ने अपने घर पर दीप जलाए, मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रमों में आने वाली लाडली बहनें अपने हाथों में धन्यवाद भैया का पोस्टर लिए बैठी थी। 
विधायक काश्यप बोले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ योजना
रतलाम शहर में अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हाल में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सिर्फ म.प्र. ही नहीं बल्कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ योजना है। मुख्यमंत्री चौहान इस एक हजार रुपए की योजना को आगे चलकर तीन हजार रुपए तक दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जो कहा है वो करा है, वे एक संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। उन्होने चरणबद्ध तरीके से योजना बनाई है। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा तथा पार्षदगण एवं बडी संख्या में लाडली बहनें उपस्थित रही।
योजना लागू होने की खुशी में विधायक मकवाना बिरमावल में नृत्य में सम्मिलित हुए
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू होने के अवसर पर जिले के बिरमावल में भी एक वृहद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें उपस्थित ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने खुशी में नृत्य किया एवं लाडली बहनों को बधाई दी। जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल भी खुशी के इन पलों में सम्मिलित हुई। सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे, एसडीएम त्रिलोचन गौड भी उपस्थित थे। 
ग्राम पंचायत बांगरोद में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक द्वारा लाड़ली बहनों के खाते में 1000 रुपए की राशि अंतरित की गई जिसमें लाडली बहनों द्वारा मिठाई से मुंह मीठा किया, जिसका लाइव प्रसारण बांगरोद स्कूल भवन पर दिखाया गया। कार्यक्रम में आशीष धाकड़, पीरुलाल मालवीय, सोनू समोत्रा, देवेंद्रसिंह शेखावत, सरपंच राकेश कुमार व्यास, उपसरपंच मनोहर मदारिया, पंच विजय डाबी, धर्मेंद्र ठाकुर, परमानंद धाकड़, बालाराम पाटीदार, सचिव संतोष पाटीदार, रोजगार सहायक राकेश पटेल एवं पात्र लाडली बहने एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लाडली बहना योजना सबसे आदर्श योजना रू विधायक डा. पाण्डेय
लाडली बहना योजना लागू करके पूरी दुनिया में म.प्र. ने एक नई पहचान बनाई है, महिलाओं के लिए एक ऐसी योजना है जो परिवार व समाज को उन्नति के रास्ते पर ले जाएगी। लाडली बहना योजना सबसे आदर्श योजना है। यह बात विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने जावरा नगर वार्ड 1 में आयोजित लाडली बहना योजना में राशि प्रदाय कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, महेश सोनी, राजेश शर्मा, पार्षद सोनू चन्द्रप्रकाश सोलंकी, सुमन मेहता, नंदकिशोर महावर, अभय कोठारी, घनश्याम सोलंकी, एसडीएम हिमांशु प्रजापति, सीएमओ दुर्गा बामनिया उपस्थित रही।
डॉ. पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो कहा वो वादा निभाया। यह योजना समाज मे उन्नति के लिए परिवर्तनकारी कदम है। इस अवसर पर दीप जलाकर, आतिशबाजी कर उत्सव मनाया गया। भारी उत्साह के बीच ढोल की थाप पर विधायक डॉ. पांडेय ने नृत्य के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। उपस्थित महिलाओं ने डॉ. पांडेय व शर्मा को राखी बांधी।

1000 रूपए का संदेश पाकर खुशी से झूम उठी लाडली बहनाएं- 
10 जून शनिवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बहनों के बैंक खातों में 1000 रूपए की राशि अंतरित की। जैसे ही लाडली बहनों के मोबाइल पर मैसेज आया लाडली बहने खुशी से झूम उठी। लाड़ली बहना योजना की 1000 रूपये की राशि आने का मेसेज मेरे मोबाइल पर आ गया है। मैं बहुत खुश हूं। यह बात रतलाम शहर के नयागांव क्षेत्र की निवासी ललिता पांचाल ने खुशी से फूली न समाते हुए मोबाइल पर मेसेज बताते हुए कहा कि वास्तव में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाई होने का फर्ज निभा दिया है। 
उन्होंने घोषणा ही नहीं की 1000 रूपये खाते में पहुंचा भी दिए हैं। इस राशि का मैं बहुत सदुपयोग करूंगी। बच्चों के पौषण आहार से लेकर परिवार की छोटी छोटी जरूरतों की पूर्ति करूंगी। यह राशि मेरे लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। मैं हार्दिक रूप से मुख्यमंत्री मेरे भैया शिवराज सिंह चौहान को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं। लाड़ली बहना योजना से मेरे जैसी मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं के जीवन में बहुत बदलाव आएगा। एक-एक हजार रूपये करके वर्ष भर में जो 12000 रुपये होंगे उससे हमारी अनेक जरूरतों की पूर्ति आसानी से हो जाएगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE