कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में झूलेलाल मार्केट व्यापारी संघ के व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बी.डी.शर्मा को उनके कटनी प्रवास पर भाजपा नेता राजेश काकवानी द्वारा बनाये जा रहे बिना नगर निगम की अनुमति के अवैध तलघर, बेसमेंट को रोकने शिकायत पत्र दिया गया था। जिसमें काकवानी द्वारा कलेक्टर कटनी, आयुक्त नगर निगम, थाना प्रभारी कोतवाली कटनी को 4 माह पूर्व दी गयी शिकायतों के उपरांत कार्यवाही न किये जाने की शिकायत की गयी थी। दुकानदारों का कहना है कि सांसद को शिकायत किए जाने के 1 माह बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई।दुकानदारों ने बताया कि शनिवार और रविवार को अवकाश होने की वजह से आज फिर बेसमेंट निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। पिछले सप्ताह कटनी एसडीएम ने बेसमेंट को पूरने के आदेश दिया था फिलहाल मामला एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद बेसमेंट का निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया दुकानदारों में इस बात को लेकर भय,एवम आक्रोश है कि उनकी दुकानों की नींव कमजोर होने से वह कभी भी भरभरा कर गिर जाएंगी। बड़ी संख्या में वहा मौजूद दुकानदारों ने अपनी शटर बंद कर कोतवाली थाने पहुंचे जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने राजस्व का मामला होने से हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया।