BREAKING NEWS
REPORT : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नगर की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2023, 12:22 pm
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड आरके नगर निम्बाहेड़ा के सहयोग से निर्मित वंडर सीमेंट टाउनह ॉल का मंत्री उदयलाल आंजना ने किया उद्घाटन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि.आर. के. नगर निम्बाहेड़ा के सहयोग से निर्मित ‘‘वंडर सीमेंट टाउनहॉल’’ का भव्य उद्घाटन उदयलाल आंजना, सहकारिता विभाग, नितिन जैन, यूनिट हेड वंडर सीमेंट लि. रमेश सिरवी पुनाड़िया, उपखण्ड अधिकारी एवं सुभाषचन्द्र शारदा, अध्यक्ष नगर पालिका निम्बाहेड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सहकारिता मंत्री ने ‘‘वंडर सीमेंट टाउनहॉल’’ को महानगरों के स्तर का बताते हुए वंडर सीमेंट लि. द्वारा क्षेत्र को दी गई शानदार देन के लिये आभार व्यक्त किया। आंजना ने कहा की वंडर सीमेंट लि. द्वारा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य करवाये जा रहे है, जिससे निसंदेह क्षेत्रवासियों को उच्च स्तर की सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर कम्पनी प्रबंधन द्वारा राजकीय विद्यालयों का विकास, ग्रामों  में सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण इत्यादि कार्यों के लिये वंडर सीमेंट लि. के सहयोग की प्रशांसा की।
 समारोह को संबोधित करते हुए वंडर सीमेंट लि. के युनिट हेड नितिन जैन ने वंडर सीमेंट लि. द्वारा क्षेत्र एवं जिले में कम्पनी द्वारा किये जा रहे विकास के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया की ‘‘वंडर सीमेंट टाउनहॉल’’ नगर वासियों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिये सुगम स्थल साबित होगा। लगभग 20,000 वर्गफीट में बने ‘‘वंडर सीमेंट टाउनहॉल’’ में 600 से 700 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। जैन ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में वंडर सीमेंट द्वारा निम्बाहेड़ा के 25 राजकीय विद्यालयों में डीजिटल शिक्षा के लिये सहयोग, प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियों के लिये ज्ञान केन्द्रों के निर्माण तथा परियोजना क्षेत्र के समस्त नजदीकी गांवों के एवं राजकीय विद्यालयों के भौतिक परिवेश में सुधार हेतु सहयोग निरन्तर किया जाता रहा है, जिसमें विद्यालयों का नवीनीकरण/सुदृढ़ीकरण, कम्प्यूटर लेब की स्थापना, विद्यार्थियों के लिये फर्नीचर सेट, खेल मैदानों का विकास सहित परियोजना क्षेत्र के गांवों में सड़क, एनीकट, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य भवन जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्याे से हमारे क्षेत्र का निरन्तर विकास हुआ है। 
इस अवसर पर समारोह में नगर पालिका निम्बाहेड़ा से परवेज अहमद, उपाध्यक्ष, सोरभ जिंदल, अधिशाषी अधिकारी, पार्षदगण रवि सोनी, मनोज पारख सहित पुरुषोत्तम झंवर, सम्पत धाकड़, तकनीकी अधिकारी कैलाश सिंह देवल, खेमराज सिंह एवं कई जन प्रतिनिधी, प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय स्टॉफ, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE