BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2023, 12:26 pm
NEWS : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विधानसभा खेल महाकुंभ की रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरूआत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में चित्तौडगढ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की मेजबानी में चित्तौड़गढ़ विधानसभा खेल महाकुंभ की रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरूआत शनिवार को सांयकाल इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई। कार्यक्रम का उदघाटन राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ के कर कमलों द्वारा किया गया। बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व केंबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल मंचासीन थे। अतिथियो द्वारा भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के बाद वंदे मातरम गीत के साथ खेल महाकुंभ का आरम्भ हुआ। अतिथियो का मेवाड़ी परम्परा अनुसार स्वागत किया गया। मिडिया प्रभारी  मनोेज पारीक ने बताया विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया की विधायक खेल महाकुंभ को सम्बोधित करते हुए
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अपने स्वागत उदबोधन में बढ़ी तादाद में उपस्थित खिलाड़ियो व क्षैत्रवासियो को  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 9 वर्ष पुर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा की क्षैत्र की जनता ने गत 10 वर्षाे से उन्हे सेवा का जो अवसर प्रदान किया है उसका उन्होेने बखुबी निर्वहन किया है व निरन्तर करते रहेंगें। उन्होने कहां की मोदी जी के खेलो इण्डिया की तर्ज पर विधानसभा खेल महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है।  महाकुंभ के संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़. ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहां की पांच दिवसीय विधायक खेल महाकुंभ में सम्पूर्ण चित्तौडगढ़ विधानसभा क्षैत्र की 443 टीमो के 4640 खिलाड़ी जिसमें महिला वर्ग की.43 टीमो के 430 खिलाड़ी अपने खेल कौशल का परिचय देगें। ।
इस अवसर पर पूर्व केंबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा आज सम्पूर्ण देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आशा की नजरो से देख रही है। मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आज आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड ने विधायक आक्या की तारीफ करते हुए कहां की आक्या जो भी कार्य करते है वह दिल से करते है। उन्होने कहां की विधायक आक्या जल्द ही विधानसभा चुनाव मेेेे हेट्रिक लगाने वाले है। उन्होने कहा कि जिंदगी है खेल कोई पास कभी फेल। इसलिये खिलाड़ियो को हारने पर निराश नही होकर अधिक मेहनत कर आगे बढ़ना हेतु प्रेरित होना होगा। उन्होने महाकुंभ में  क्षैत्रवासियो की बढ़ी तादाद में उपस्थिति पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हे बधाई दी।  उन्होने खेल महाकुम्भ आरम्भ की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री अनिल ईनाणी व आभार पूर्व सभापति सुशील शर्मा ने व्यक्त किया।
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ध्वजारोहण करते हुए प्रतियोगिता ट्राफियो का अनावरण किया गया तथा उदघाटन मेच में खिलाड़ियो का परिचय लिया।
 इस अवसर पर पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, अशोक नवलखा, पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, अशोक चण्डालिया, चेयरमेन लक्ष्मण सिंह खोर, चित्तौडगढ़ अरबन कॉपरेटिव बैंक चेयरमेन आईएम सेठिया, चित्तौडगढ़ प्रधान देवेन्द्र कंवर, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर आक्या, मण्डल अध्यक्ष सागर सोनी, रोहिताश्व जाट, भंवरसिंह खरड़ीबावड़ी, दिनेश शर्मा, रतनलाल डांगी, पवन आचार्य, जिला उपाध्यक्ष कर्नलसिंह राठौड़, आशा पोखरना, जिला कोषाध्यक्ष शेलेन्द्र झंवर, महामंत्री तेजपाल रेगर, सोहन आंजना, उप जिला प्रमुंख भुपेन्द्र सिंह बड़ोली, पूर्व उपप्रधान सीपी नामधराणी, विधि प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष प्रदीप काबरा, पुर्व पालिकाध्यक्ष गोविन्द काबरा, महेश ईनाणी, लाला गुर्जर, जोहर स्मृति संस्थान अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह, असमो जिलाध्यक्ष एमडी शेख, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोटु सुथार, जिला मिडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मंत्री हरिसिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिठुलाल जाट, भोलाराम प्रजापत, रवि विराणी, पुरण सिंह राणा, मोनु सलुजा, शिव शर्मा,  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व खेलप्रेमी जनता उपस्थित थी। खेल महाकुंभ का प्रमुख आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पियूष चावला, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल व राकेश नरवाल को देखने हेतु खिलाडियो क लोगो का हुजुम उमड़ पड़ा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE