जीरन। 10 जून का दिन बहनों के लिए ऐतिहासिक रहा। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने प्रदेश की गरीब बहनों के लिए ऐसा लोकप्रिय कदम उठाया और बहनों से वादा किया कि अभी तो यह शुरुआत है, आगे धीरे-धीरे बहनों को 3000 मासिक तक आपका भाई शिवराज देगा, जिससे बहनों के चेहरे खिल उठे।
जीरन नगर में विभिन्न वार्डों में बहनों ने उत्साह पूर्वक लाडली बहना पर्व मनाया। उत्साह से दीए जलाए कलेवा बांदा रोली और तिलक लगाया। इस अवसर पर नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम मे ंमंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजौरा ने बहनों को संबोधित कर बताया कि मामा शिवराज के इस कदम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। इस अवसर पर सीएमओ ओपी नागर, महामंत्री किशन अहिरवार, नगर भाजपा अध्यक्ष राजू मुकाती, पार्षद किरण अहिरवार, सुपरवाइजर दीपिका नामदेव सहित सैकड़ों लाडली बहनें उपस्थित रही।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।