BREAKING NEWS
HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2023, 4:49 pm
BIG NEWS : अपने आप में अनूठा और उद्भूत बनेगा माँ भादवा का दरबार, प्रसिद्ध समाजसेवी अरोरा व कलेक्टर जैन की उपस्थिति में हुई बैठक में लिया निर्णय, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मालवा की वैष्णोदेवी के नाम से विश्व विख्यात चमत्कारिक स्थल महामाया भादवामाता का दिव्य मंदिर बनेगा। मंदिर निर्माण इन दिनों जोर—शोर से चल रहा है। मां भादवा का मंदिर अपने आप में अनूठा होगा, भव्य मंदिर की डिजाईन को गुजरात की प्रसिद्ध आर्किटेक वर्षा बेन द्वारा तैयार किया गया है। रविवार को भादवामाता के आस्था भवन पर मंदिर निर्माण में बेहतर से बेहतर कार्य के लिए कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मास्टर प्लॉन के तहत होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा हुई। प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा मंदिर निर्माण में बडा योगदान दिया जा रहा है, अरोरा ने माताजी के आशीर्वाद से मंदिर निर्माण का पूरा काम अपने जिम्मे लिया है। करीब पांच करोड से अधिक की राशि अरोरा द्वारा मंदिर निर्माण में खर्च की जाएगी। अरोरा मां भादवामाता के अन्यन भक्त है और मां भादवा के प्रति गहरी आस्था रखते है। सालों से माताजी की सेवा में लगे हुए है। मंदिर के संबंधित कोई भी काम के लिए हमेशा अपने हाथ खुले रखते है।
भादवामाता दीन—दुखियों की सहारा है, माताजी के दरबार में आने वाला भक्त कोई खाली हाथ नहीं जाता है। चाहे लकवा पीडित हो या फिर अन्य बीमारियां। किसी की आंख चली गई हो या फिर बीमार। माताजी की भक्ति में इतनी शक्ति है कि गंभीर बीमारी से पीडित व्यक्ति कुछ दिनों में ही माता के दरबार में चलने—फिरने लग जाता है। मास्टर प्लॉन का काम पिछले कई सालों से धीमी गति से चल रहा था, लेकिन प्रशासन और समाजसेवियों के प्रयास से अब माता का दिव्य मंदिर बनने जा रहा है, पिछले करीब दो माह से निर्माण जारी है। आने वाले कुछ ही माह में भक्तों को एक उद्भूत तथा दिव्य मंदिर दिखेगा, जिसकी पराक्रम से भक्तों में नई उर्जा का संचार होगा। बावडी से लेकर मंदिर परिसर चकाचक होंगे। मास्टर प्लॉन के तहत करीब 26 करोड के विकास कार्य मंदिर में होने है। इसमें समाजसेवी भी शामिल है। भादवामाता के परम भक्त अशोक अरोरा गंगानगर ने मंदिर परिसर का काम अपने हाथ में लिया है। पांच करोड से अधिक की राशि माताजी के मंदिर निर्माण में वे ही खर्च करेंगे। उनके द्वारा माताजी गृभ गृह, बावडी, शिव मंदिर गृभ गृह, रंग मंडप, सभा मंडप, हवन कुंड, शिवजी का सभा मंडप, झरोखे, बावडी आदि निर्माण कार्य करवाएं जाएंगे। इंजीनियर और सुपरवाईजर की निगरानी में ये काम युद्ध स्तर पर चल रहे है। समाजसेवी कैलाश धानुका की तरफ से मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा। वहीं मंदिर समिति द्वारा अन्य विकास कार्य होंगे।

एलईडी के माध्यम से माता के दर्शन-

इन दिनों माताजी नया मंदिर निर्माण जारी है। प्रशासन द्वारा भक्तों के लिए एलईडी के माध्यम से दर्शन की व्यवस्था की गई है। सैकडों भक्त माताजी के दर्शन कर रहे है और सुबह—शाम माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर माता के करोडों भक्तों में जबरदस्त उत्साह है।

माताजी ने नेक काम में शामिल किया, यह हमारा सौभाग्य है—
रविवार को आस्था भवन में निर्माण कार्यों में बेहत से बेहतर क्या किया जाए, इसके लिए बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर दिनेश जैन, एसडीएम ममता खेडे, आर्किटेक वर्षा बेन, अर्जुन हबलानी, समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर, कैलाश धानुका, मंदिर समिति प्रबंधक अजय ऐरन, पंडित विक्रम शास्त्री, गोपाल गर्ग जीजी, सचिव महेंद्र गुर्जर सहित मंदिर कमेटी के सदस्य व समाजसेवी मौजूद थे। बैठक में मौजूद सभी ने कहा कि माताजी ने इस नेक काम में हमें शामिल किया है, यह हमारा सौभाग्य है। जिदंगी में इससे बडा कोई काम नहीं हो सकता। माताजी के आशीर्वाद से जल्द ही भव्य मंदिर बनेगा। कलेक्टर जैन ने कहा कि समाजसेवियों का आभार है, जिनके सहयोग से मंदिर निर्माण में चार चांद लगने वाले है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE