नीमच। प्रदेश के आसमान में छाई नमी को अरब सागर में उठे तूफान बिपरजॉय ने खींच ली है। इसी के चलते अब प्रदेश में सूरज के तेवर तीखे नजर आ रहे हैं। प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में शनिवार रात का न्यूनतम पारा 25 डिग्री के पार पहुंचा। सीधी और टीकमगढ़ में तो यह 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में भी रात का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड। मौसम विभाग ने इस तपती गर्मी के बीच भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 दिन यानी आज रविवार और कल सोमवार को भी सूरज के तेवर सख्त रहेंगे। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून के बाद ही होगी। हालांकि आज रविवार को इंदौर समेत 15 जिलों में दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना है। इसके चलते कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
इन जिलों में बारिश के संभावना-
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज रविवार को कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है। बैतूल, हरदा, सीहोर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, मंडला, सागर, छतरपुर में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं नीमच, मंदसौर व रतलाम में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।