नीमच। जिले के ग्राम नई बावल एवं बावल दरवाजा जावद में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत राशि अंतरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मंत्री सखलेचा ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में सवा करोड बहनों के खातों में मुख्यमंत्री द्वारा एक-एक हजार रुपये की राशि जमा करवाई जा रही है। यह योजना महिलाओं की जिंदगी बदलने वाली है। इस योजना से महिलाओं के जीवन में नया सवेरा आयेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं आत्म निर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिये हैं। 35 से 50 करोड की लागत से सीएम राईज स्कूल बन रहें है। डबल ईंजन की सरकार में विकास की गाड़ी तेज रफ्तार से आत्म निर्भर भारत की ओर दौड रही है।
मंत्री सखलेचा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि डिजिटल ज्ञान के माध्यम से जावद क्षेत्र के बच्चेे दुनिया के सबसे स्मार्ट बच्चे बने। उन्होंने सीखों कमाओं योजना की जानकारी देते हुये कहा कि इस योजना में कोई भी हुनर, प्रशिक्षण प्राप्त करने पर युवाओं को एक साल तक 8 से 10 हजार रूपये प्रति माह भुगतान किया जावेगा। मंत्री सखलेचा ने कहा कि 13 जुलाई को आमली भाट में प्रदेश के पहले बायोटेक्नोजलाजी पार्क का भूमिपूजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ड्रोन तकनीक से खेती करने का मौके पर प्रदर्शन भी किया जावेगा।
एमएसएमई मंत्री सखलेचा व कलेक्टर जैन ने लाडली बहनाओं के साथ बैठकर जबलपुर से मुख्यखमंत्री के कार्यक्रम एवं उद्बोधन के सीधे प्रसारण को देखा और सुना। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने नीमच के बालाजी धाम, नीमच सीटी के पिपली चौक एवं कनावटी में आयोजित मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत राशि अंतरण कार्यक्रम में भाग लिया। मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू ने नगर परिषद् मनासा में आयोजित समारोह में भाग लिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।