BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नगर की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2023, 4:49 pm
NEWS : स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वेन (एमडीवी) को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

झालावाड़। आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए संचालित स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज झालावाड में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मिनी सचिवालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वेन (एमडीवी) को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि एमडीवी आगामी दो महीने तक जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन, मनोहरथाना, डग एवं खानपुर के 1127 मतदान केन्द्रों पर जाकर अधिक से अधिक मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए जागरूक करेंगी। मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वेन द्वारा भारत निर्वाचन आयोग की थीम ‘‘यूथ चला बूथ’’ के माध्यम से विशेष रूप से हाल ही में मतदान के लिए योग्य हुए युवाओं को अधिक से अधिक मतदान में भागीदारी निभाने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही इन वेन के माध्यम से मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपेट मशीन का डेमो भी देकर मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। 
इस दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय में ईवीएम व वीवीपेट मशीन के डेमो के लिए बनाए गए ईवीएम वीवीपेट डेमोस्टेशन केन्द्र पर जिला कलेक्टर की उपस्थिति में महिला मतदाताओं द्वारा डेमो वोट डलवाकर मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। यह ईवीएम वीवीपेट डेमोस्ट्रेशन केन्द्र प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के उपखण्ड कार्यालयों, राजकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे।
इस दौरान स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE