भोपाल/नीमच। मध्यप्रदेश कीर समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शंकरलाल कीर बटोही का 12 जून को जन्मदिवस था इस अवसर पर सीएम हाउस पहुंचे कवि शंकर बटोही को शिवराजसिंह चौहान ने जन्मदिवस की बधाई शुभकामनायें दी। इस अवसर पर सीएम चौहान ने कीर शंकरलाल बटोही को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व शंकरलाल कीर बटोही का वर्षाे पुराना साथ रहा है। और दोनो ने साथ में अपने अपने क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र के साथ ही पार्टी का काम किया है। दोनो एक ही क्षेत्र के रहवासी रहे है। कहा यह भी जाता है कि शंकरलाल कीर बटोही की घनिष्ठ मित्रता सीएम से है। सीएम हाउस व अन्य विभागो में शंकरलाल कीर बटोही को सीधी इंट्री होती है। वहीं सीएम शिवराजसिंह चौहान भी शंकरलाल कीर बटोही पर विशेष स्नेह रखते है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।