BREAKING NEWS
उज्जैन जिले के उन्हेल में संदिग्ध हालत में.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<     NEWS : विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर पुराने.. <<     NEWS : राष्ट्रीय हिमालय परिवार, चित्तौडगढ शाखा.. <<     KHABAR : दिव्यांग किसान की पैतृक भूमि बिना सहमति.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक संपत्ति विवाद पहुंचा कलेक्टर.. <<     BIG NEWS : हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद मकान.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषि भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप,.. <<     KHABAR : मुरैना में संपत्ति विवाद ने पकड़ा तूल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 3:10 pm
BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, जब खाकी ने मारा छापा तो माजरा देख उड़ गए अधिकारियों के होश, किराए के मकान में चल रहा था नशे का खेल, एमडीएमए के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत चन्देरिया थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 350 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई थी।

संयुक्त टीम ने मंगलवार को नई आबादी बोदियाना स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी आसिफ खान, जाहिद खान, फिरोज मोहम्मद एवं जाहिद हुसैन के कब्जे से 350 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ जब्त कर तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जब्त मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-
- आसिफ खान (31) निवासी नई आबादी बोदियाना, चन्देरिया
- जाहिद खान (32) निवासी घटेरा, हाल नई आबादी बोदियाना
- फिरोज मोहम्मद (30) निवासी गिलूण्ड, जिला राजसमंद
- जाहिद हुसैन (27) निवासी गिलूण्ड, जिला राजसमंद

सराहनीय भूमिका- 
कार्रवाई में थानाधिकारी मोतीराम, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह तथा थाना चन्देरिया एवं डीएसटी टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE